Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

राइजिंग एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी की भारत ए टीम में एंट्री, जितेश शर्मा होंगे कप्तान, इस दिन होगी PAK से भिड़ंत

Rising Asia Cup: भारतीय क्रिकेट का नया उभरता सितारा  वैभव सूर्यवंशी  अब भारत ए टीम का हिस्सा बन गया है। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने राइजिंग एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाई है। यह उनके छोटे लेकिन शानदार क्रिकेट करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बीसीसीआई ने सोमवार को टीम की घोषणा की, जिसमें जितेश शर्मा को कप्तान और नमन धीर को उपकप्तान बनाया गया है।

आईपीएल में चमके थे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का चयन लंबे समय से चर्चा में था। उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए — जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने न केवल दर्शकों बल्कि चयनकर्ताओं का भी ध्यान खींचा।

इसके बाद, उन्होंने अंडर-19 टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्सेस्टर में 52 गेंदों में शतक जड़ा — जो यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में भी उन्होंने 113 रन (86 गेंदों) की शानदार पारी खेली थी

भारत ए टीम का अभियान 14 नवंबर से

भारत ए को ग्रुप बी में रखा गया है, जहाँ उसका मुकाबला पाकिस्तान ए, यूएई और ओमान से होगा। टीम का अभियान 14 नवंबर को यूएई के खिलाफ शुरू होगा।
इसके बाद पाकिस्तान ए से हाई-वोल्टेज मैच 16 नवंबर को और ओमान से मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा।

Leave a Comment