Udayprabhat
Entertainmentदेश

‘ये नया हिंदुस्तान है…!’ धुरंधर 2 के टीजर ने मचाया तहलका, रणवीर सिंह का दिखा ‘रहमान डकैत’ अंदाज

Dhurandhar 2 Teaser: फाइनली  इंतजार खत्म! जिस फिल्म के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है. ‘धुरंधर 2’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और हर तरफ बस उसी की चर्चा हो रही है.
पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. फिल्म ने इंडिया और विदेशों में मिलाकर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इतना ही नहीं, ओटीटी पर रिलीज होते ही फिल्म ने वहां भी ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली. दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

12:12 पर रिलीज हुआ टीजर, इंटरनेट पर मचा बवाल

मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीजर ठीक 12:12 बजे रिलीज किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. हालांकि कुछ फैंस को शिकायत है कि टीजर में ज्यादा नया नहीं दिखाया गया, लेकिन फिर भी इसके दमदार डायलॉग्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन ने माहौल बना दिया है.
टीजर में दिखाया गया है कि शेर-ए-बलोच रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के खात्मे के बाद कैसे हमजा (रणवीर सिंह) ल्यारी में अपनी हुकूमत कायम करता है. साथ ही, जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बनने की कहानी की झलक भी दिखाई गई है, जिसकी पूरी परतें अब दूसरे पार्ट में खुलेंगी.

 पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन और पहचान का राज

धुरंधर 2 में कहानी और भी बड़े लेवल पर पहुंचने वाली है. इस बार फोकस होगा हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन पर. कौन है असल में जसकीरत सिंह रंगी?
क्यों अजय सान्याल (आर माधवन) ने उसे हमजा बनाकर दुश्मन मुल्क भेजा?
इन सभी सवालों के जवाब सेकंड पार्ट में मिलने वाले हैं.
स्टारकास्ट के मुताबिक, इस बार फिल्म पहले पार्ट से 50 गुना ज्यादा एक्शन, इमोशन और थ्रिल से भरी होगी. रणवीर सिंह, आर माधवन और राकेश बेदी के किरदार इस बार और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग नजर आएंगे.

 अक्षय खन्ना बने थे शो-स्टीलर

पहले पार्ट में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने ऐसा असर छोड़ा कि कई बार लीड हीरो रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ गए. उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2  19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब टीजर देखने के बाद फैंस का इंतजार और भी मुश्किल हो गया है.

Leave a Comment