देहरादून: वार्ड नंबर 13 डीएल रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्मशाला में आज निशुल्क जनसेवा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड संजय कुमार कनौजिया के सौजन्य से लगाया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता को सरकारी दस्तावेजों से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
कैंप में आयुष्मान कार्ड, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण (UCC) और ई-श्रम कार्ड जैसी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। संजय कनौजिया ने बताया कि इस तरह के कैंप राजपुर विधानसभा के सभी वार्डों में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता की समस्याओं को भूल चुके हैं, जबकि कांग्रेस का लक्ष्य जनता की हर परेशानी का समाधान करना है। हालिया आपदाओं के बाद बढ़ी बीमारियों को देखते हुए जल्द मेडिकल कैंप व निशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर अशोक कुमार, सुमन देवी, पार्षद महेश पाल, राजीव प्रजापति सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
