गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर स्टारर यह फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी। पोस्टर में ‘गोलमाल’ गैंग के कई पुराने और लोकप्रिय चेहरे नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में पहाड़, पुल और सड़क का नजारा दिखाई देता है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अरशद वारसी माधव, तुषार कपूर लकी, कुणाल खेमू लक्ष्मण और श्रेयस तलपड़े अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। खास बात यह है कि शरमन जोशी भी करीब दो दशक बाद ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। वह 2006 में आई पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ में नजर आए थे।
