Udayprabhat
uttrakhand

चोपता मंडल की भाजपा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी के चोपता मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार को दुर्गाधार गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल महामंत्री दीपक नेगी के संचालन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है।

जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार जनपद में इस प्रकार की बैठकें सभी मंडलों में क्रमवार आयोजित की जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अंत्योदय’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है।

बैठक में कार्यकर्ताओं को सरल ऐप और नमो ऐप के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्टिंग करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, मंडल, जिला और शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, गंभीर बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment