Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

सीएम की पार्टी के लोग ही कर रहे नाकामियां उजागर: करन माहरा

देहरादून :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम अपने 4 वर्ष पर अपनी पीठ थपथपाने में जुटे हैं, जबकि भाजपा के ही सांसद, विधायक और पदाधिकारी सरकार की विफलताओं को लगातार उजागर कर रहे हैं।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में माहरा ने तमाम आरोप लगाते हुए सरकार की नाकामियों, पर कुछ विशेष खिताबों से नवाजा। राज्य में बेरोजगारी और लगातार हो रहे पलायन को देखते हुए धामी को राज्य में वेरोजगारी और पलायन का खिताव दिया जाना चाहिए। राज्य में पिछले चार साल में महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने उत्तराखंड को पर्वतीय राज्यों में देश का नम्बर एक राज्य बना दिया, जिसके लिए महिला अपराधों में उत्तराखंड को अव्वल राज्य बनाने का खिताब है। चारधाम यात्रा में सर्वाधिक तीर्थ यात्रियों की मृत्यु का खिताब, सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौतों का खिताब देना चाहिए। भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा अपनी ही सरकार द्वारा लागू किये गये यूसीसी के उल्लंघन पर सरकार को यूसीसी के उल्लंघन का खिताब दिया जाना चाहिए। आज तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी भी ज्योतिर्लिंग के समानान् तर कोई मंदिर का निर्माण किया गया हो, लेकिन धामी सरकार ने हिन्दुओं की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाते हुए केदारनाथ मन्दिर की प्रतिति दिल्ली में बनाने का प्रयास किया गया।

यही नहीं असली मंदिर से सोना चोरी कर उसकी जांच को भी दबाने का काम धामी सरकार ने किया तो उसे केदारनाथ धाम की मर्यादा भंग करने का खिताब देना चाहिए। घामी सरकार को खनन माफिया व भू माफिया को संरक्षण देने का खिताब भी दिया जाना चाहिए। राज्य में इन चार सालों में लगातार हुए भर्ती घोटालों में युवाओं के भविष्य के साथ जिस प्रकार का खिलवाड किया गया वह किसी से छुपा नहीं है। राज्य में लम्बे समय से कार्यरत उपनल, आशा, आंगनवाडी कर्मियों की अनदेखी तथा पेंशन स्कीम में कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया गया। घटिया सड़क निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार।

उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में धार्मिक सद्भावना का तोड़ने का प्रयास कर धार्मिक धुर्वीकरण कर लोगों के बीच खाई पैदा कर धर्म के नाम पर राजनैतिक रोटी सेकने का काम धामी सरकार में किया गया। राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल हैं। मातृशक्ति को शौचालय में प्रसव कराना पड़ रहा है। विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। माहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सच को छुपाने का लगातार प्रयास किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा प्रकरण को दवाया जा रहा है, मामले की निष्पक्ष जांच की जाय तो कई सफेदपोश बेनकाब होगे।

Leave a Comment