प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की मौजूदगी में अराजक हुए कार्यकर्ता
देहरादून। यूथ कांग्रेस के सचिवालय कूच के दौरान पुलिस कर्मियों से हाथापाई के बाद हिरासत में लिए गए। जहां पर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के साथ पहुंचे कांग्रेसियों ने अकारण हंगामा शुरू कर दिया।
कांग्रेसियों द्वारा खेल में व्यवधान पैदा करने पर पत्रकारों ने उनसे मैदान से बाहर जाने का आग्रह किया लेकिन चुनाव में हार से खार खाए कांग्रेसियों ने पत्रकारों से हाथापाई और अभद्रता शुरू कर दी।
इस दौरान क्रिकेट मैच में विजेताओं को पुरस्कार देने का काम चल रहा था। हंगामे के चलते वह कार्यक्रम भी बंद करना पड़ा।
कांग्रेसियों की अराजकता और बदतमीजी पर पत्रकारों में रोष जताते हुए नाराजगी की जताई है।
बुधवार को हिरासत में लिए कांग्रेसियों को बस में लाकर पुलिस लाइन में छोड़ दिया गया। वहां कांग्रेसी हंगामा करते हुए आगे बढ़े। और पत्रकारों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
इससे वहां हंगामा हो गया कांग्रेसियों को अराजक होते देख बमुश्किल मीडियाकर्मी किसी तरह वहां से निकल सके।
