Udayprabhat
uttrakhand

रुद्रप्रयाग : घोर कलयुग … बेटों ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद जलाया शव

Murder in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ दो बेटों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। रुद्रप्रयाग के केदारघाटी के बेडूला गांव में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जिस पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया उसी को दोनों बेटों ने निर्ममता से मौत की नींद सुला दिया।

Leave a Comment