Udayprabhat
uttrakhand

राहुल गांधी पर बरसे CM धामी, PM मोदी की मां और अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर साधा निशाना

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा। इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लेकर हुई कथित मिमिक्री और टिप्पणियों का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्र और अनुभव में देश के वरिष्ठ नेताओं में हैं और उन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव होना चाहिए। सीएम ने आरोप लगाया कि मंच से उनकी माता का उपहास किया जाना उचित नहीं है।

अजीत डोभाल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा और सीमाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने डोभाल को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए राहुल गांधी की टिप्पणी को निंदनीय बताया। सीएम धामी ने कहा कि सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए।

सतपाल महाराज को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं

वहीं, सतपाल महाराज के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी पहुंचे।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि समारोह में शामिल होकर उन्हें आनंद की अनुभूति हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment