चमोली: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार सुबह औली से देहरादून लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अनिमठ-हेलंग मार्ग पर हाईवे के बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार सभी युवकों को मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन में चालक समेत सात युवक सवार थे, जो औली भ्रमण के बाद देहरादून वापस जा रहे थे। इसी दौरान अनिमठ-हेलंग के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी है।
जोशीमठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी युवक सुरक्षित हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
वाहन में सवार युवकों के नाम
- वाहन में सवार सागर (उम्र 22) पुत्र सोहन सिंह निवासी बनबसा जनपद चंपावत (चालक)
- गौरव (उम्र 19) पुत्र दीपक सिंह निवासी टनकपुर चंपावत
- शशांक भट्ट (उम्र 19) पुत्र महेश भट्ट धारचूला
- अभिषेक केशरवानी (उम्र 19) पुत्र रमेश चन्द्र
- शिवम (उम्र 19) पुत्र सर्वेश चन्द्र निवासी सुरवाला थाना राजापुर जिला चित्रकू
- दक्ष (उम्र 19) पुत्र रमेश कुमार टनकपुर
