Udayprabhat
uttrakhand

एसटीएफ ने 23.55 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को दिल्ली से गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर टीम ने रुद्रपुर पुलिस के सहयोग से दो शातिर साइबर अपराधियों को दिल्ली के विजय विहार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये अपराधी रिलायंस इंडस्ट्रीज की ‘कैम्पा कोला’ डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर पीड़ित से 23,55,451 रुपये की ठगी कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, नवंबर में रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गूगल पर ‘Campa Cola’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोजते समय फर्जी रिलायंस अधिकारी बनाकर रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस के नाम पर लाखों की ठगी की। एसटीएफ की टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के बाद अपराधियों का पता लगाया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राम कुमार (22 वर्ष) और शुभम कुमार (22 वर्ष), बिहार के निवासी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 27 पासबुक, 18 चैकबुक, 30 एटीएम कार्ड, 5 आधार और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। अपराधियों ने बिहार से भोले-भाले लोगों को रोजगार का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए और ठगी के लिए उनका उपयोग किया।

 

Leave a Comment