Udayprabhat
uttrakhandweather

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पर्वतीय जिलों में सुबह के समय कोहरा और दिन में हल्की धूप देखने को मिल रही है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। सुबह और शाम लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। वहीं 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे हाईवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Comment