Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

मसूरी विधानसभा क्षेत्र को मिली ₹319.30 लाख की सड़क विकास की बड़ी सौगात

* कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया विधिवत शिलान्यास
* स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिलेगा सीधा लाभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। ₹319.30 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य का आयोजन गुच्छुपानी चौक स्थित हिल माउंट स्कूल परिसर में किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, सीवर और अन्य विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक ₹82 करोड़ से अधिक के विकास कार्य संपन्न हो चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पुलिया, बिजली और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Comment