Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, जल्द आएगी केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार समयबद्ध तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में मतदान केंद्रों की स्थिति, बिजली, पेयजल समेत आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया। साथ ही डीईओ, आरओ और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में निर्धारित तिथियों पर प्रतिभाग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ एवं विधानसभा स्तर पर कार्मिकों का विवरण तैयार करने, आवश्यक वाहनों की सूची बनाने और स्वीप (SVEEP) प्लान तैयार करने को भी कहा। उन्होंने बताया कि आगामी माह केंद्रीय चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड का दौरा करेंगे और जिलाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को इससे पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित प्रदेश के सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment