Udayprabhat
uttrakhand

कोटद्वार की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस की चिंता, जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने ASP से की मुलाकात

कोटद्वार: कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कोतवाली कोटद्वार पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शहर में बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने स्पष्ट रूप से दीपक की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को भय और दबाव के माहौल में जीने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

नेगी ने कहा कि कोटद्वार की जनता की सुरक्षा, न्याय और शांति कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या असामाजिक तत्वों का दबदबा शहर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और आम नागरिकों का भरोसा बहाल करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Comment