Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandक्राइमदेहरादून

गोलियों की गूंज से फिर दहला दून, जिम से बाहर निकलते ही युवक के सिर पर मारी गोली

देहरादून: देहरादून में अपराधियों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स में जिम से बाहर निकलते समय 45 वर्षीय कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक विक्रम शर्मा काशीपुर में स्टोन क्रशर का संचालन करते थे और देहरादून के रेसकोर्स  में रह रहे थे। सुबह वह नियमित रूप से जिम पहुंचे थे। जैसे ही वह जिम से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार पहले से तैयार खड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए गए हैं। शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

अपटेड जारी है।

Leave a Comment