टिहरी गढ़वाल: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और थाना मुनी की रेती पुलिस टीम ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध चरस के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह बड़ी सफलता 16 फरवरी को विशेष अभियान के दौरान प्राप्त हुई।
एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने थाना मुनी की रेती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी राखी हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने किशन नौटियाल (28) पुत्र धर्म प्रसाद नौटियाल, निवासी स्वर्गाश्रम जौंक, थाना लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल और विमल भट्ट (21) पुत्र गोकुलानंद भट्ट को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे व्यावसायिक मात्रा माना जाता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौरी आर्या नामक युवती से चरस लेकर पर्यटकों को ऊंचे दामों में बेचते थे, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा होता था।
