Udayprabhat
uttrakhand

गैरसैंण में पीआरडी जवानों का विधानसभा घेराव, समान वेतन और नियमावली संशोधन की उठाई मांग

गैरसैंण/चमोली: प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को गैरसैंण–भराड़ीसैंण में बजट सत्र के दौरान पीआरडी जवानों ने विधानसभा का घेराव कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

इस दौरान जवानों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन कर रहे पीआरडी जवानों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा संबंधी प्रावधानों एवं नियमावली में संशोधन तथा “स्वयंसेवक” शब्द हटाकर पीआरडी कर्मियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी दो सूत्रीय मुख्य मांगों का ज्ञापन एसडीएम यादव को सौंपा।

एसडीएम यादव ने संगठन को आश्वासन दिया कि बजट सत्र के दौरान उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार तक पहुंचाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 13 मार्च तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो पीआरडी के महिला व पुरुष जवान अपने परिवारजनों के साथ राजधानी देहरादून में बड़ा धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

इस मौके पर नवीन बिष्ट, सुधीर तौमर, कलेक्ट परिषद के अध्यक्ष पवन बहुगुणा, राहुल पाल, संतोष, अभिषेक, अंकित, मनोज, शीशराम रतूड़ी, चमन तौमर, अनिल दत्त सहित संगठन के कई पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Leave a Comment